फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान : जेठ ने भाई की पत्नी से किया रेप, सास के कहने पर पीड़िता थाने पहुंची

Mon, 07 Feb 2022 02:37 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जेठ ने दूधमूंहे बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर भाई की पत्नी से रेप किया।
विज्ञापन
चूरू में रेप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के दुधवाखारा थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जेठ ने दूधमूंहे बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर भाई की पत्नी से रेप किया।
विज्ञापन


22 साल की पीड़िता ने थाने में जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उसमें बताया कि 5 फरवरी को वह घर में अकेली थी। पति खेत गया हुआ था। रात 1 बजे उसका जेठ दीवार फांदकर घर में घुस गया। जेठ ने उसके नवजात का गला घोटकर मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। जिसके बाद उसने विवाहिता के साथ ज्यादती की। पीड़िता ने वारदात के बारे में सास को जानकारी दी.

आमतौर पर देखा जाता है कि घरवाले लोकलाज के कारण केस दर्ज करवाने से हिचकते हैं लेकिन इस मामले में पीड़िता की सास ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाने को कहा। सास ने बहू से कहा कि वो कानूनी कार्रवाई करे। जिससे वो किसी के साथ दोबारा गलत न कर सके। उसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में जेठ के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें