फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: पोकरण के सांकड़ा रोड पर पिकअप पलटने से आठ जातरू घायल, रामदेवरा समाधि स्थल जाते समय हुआ हादसा

Thu, 14 Sep 2023 08:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

पिछले 13 दिनों से 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिसके कारण हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। 
 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांकड़ा जाने वाले मार्ग पर देर रात एक सड़क हादसे में आठ जातरू घायल हो गए। उनका पोकरण के राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक पिकअप में सवार गुजरात के मालपुरा जिले से कुछ श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा आ रहे थे। इस दौरान सांकड़ा रोड पर केलावा गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ जाने से पिकअप पलट गई। हादसे में सवार मालपुरा के कुड़ी निवासी विशाल, कांतिभाई, दिनेश, नितिन, अभय सिंह, दशरथभाई, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के धोरिया निवासी मोहन और संजय कुमार घायल हो गए। उन्हें निजी वाहनों से तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


13 दिन से हड़ताल जारी, परेशान आमजन
पिछले 13 दिनों से 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिसके कारण हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। इसके अलावा उपचार के बाद गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर करने के लिए भी घायल इधर-उधर पूछताछ करते नजर आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें