पाली जिला पुलिस ने जय गणेश से सरकारी शराब से भरा ट्रक लूटने वाला गिरोह पकड़ा है। जय गणेश वाट्सएप ग्रुप है जिसके जरिए इस अपराधियों पर नजर रखी जा रही थी। इस ग्रुप में पुलिस आल अधिकारी से लेकर कांस्टेबल और मुखबीर तक शामिल थे।
पाली जिले के जैतारण कस्बे के निकट 20 लाख रुपए की सरकारी शराब लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने आॅपरेशन जय गणेश चलाकर पकड़ लिया। मामले में पाली जिले की पुलिस ने गिरोह में शामिल आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि अलवर निवासी ट्रक चालक रतीराम गुर्जर अपने पिता के साथ ट्रक में अलवर से जोधपुर के लिए 450 कार्टन अंग्रेजी शराब की सप्लाई लेकर रवाना हुआ था।
शराब से भरा ट्रक 28 फरवरी की दोपहर को जैतारण-बिलाड़ा मार्ग पर पहुंचा। जहां सात-आठ बदमाशों ने ट्रक चालक पिता-पुत्र को बंधक बना लिया तथा शराब से भरा ट्रक लूटकर फरार हो गए थे।एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में अर्जुन निवासी सारोली थाना बावलवाड़ा जिला उदयपुर, कीर्ति कुमार निवासी विजयनगर जिला साबरकांठा गुजरात, मुंशेद निवासी भीम फिरोजपुर हरियाणा, जुबेर खां निवासी बियानुह फिरोजपुर हरियाणा, जयन्तिलाल निवासी मीठी महुड़ी थाना खैरवाड़ा उदयपुर, सहीन मेव और उदयपुर, शाहदात खां मेव निवासी बियानुह फिरोजपुर हरियाणा तथा महेश कुमार निवासह भाणमेर थाना भिलोड़ा जिला अरावली गुजरात है।