फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी दुनिया का बोझ मंजू उठाती हैं...

Tue, 07 Mar 2017 01:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महिला कुली मंजू के साथ विद्या बालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों के अलावा यदि किसी की बात सबसे ज्यादा होती है, तो वो है एक महिला कुली। हम बात कर रहे हैं यहां की एकमात्र महिला कुली मंजू की। मजबूरी में शुरू किया गया मंजू का ये सफर अब उनकी खास पहचान बन चुका है। बिल्ला नं. 15 बाजू पर बांधे बोझ उठाते मंजू को जो भी देखता है तारीफ किए बिना नहीं रह पाता। 178 पुरुष कुलियों में अकेली महिला कुली है मंजू। बॉलिवुड अभिनेत्री विद्या बालन के साथ मंजू एक चैनल के शो पर भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन


उनके संघर्ष की कहानी भी लंबी है। मंजू की शादी एक कुली महादेव से हुई थी। शादी के बाद सब ठीक ठाक चला। फिर उनके पति की तबीयत खराब रहने लगी। इसी के चलते पति की मृत्यु हो गई। ऐसे में तीन बच्चों के भरण पोषण की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। मंजू पहले तो परेशान रही। फिर उन्हें याद आया अपने पति का बिल्ला नं. 15। इसी बिल्ले ने उन्हें आगे की राह दिखाई। इस बारे में रेलवे अधिकारियों से बात हुई, तो उन्हें पति का लाइसेंस और काम करने की स्वीकृति मिली। अपने बुरे वक्त को पीछे छोड़ने के लिए मंजू ने इस बिल्ले को अपने बाजू पर बांधा और निकल पड़ी दुनिया को बोझ उठाने के लिए।

पुरुष दबदबे के बीच बनाई अपनी जगह

महिला कुली मंजू - फोटो : अमर उजाला
अब सवाल यह था कि एक छोटे से गांव हरसोली से निकलकर पुरुषों के दबदबे वाले कुली के काम में किस तरह अपना स्थान बना पाएंगी। यहां उन्हें पुरुष कुलियों का साथ भी मिला और पूरा सम्मान भी। इतने पुरुषों के बीच एक महिला को बोझ उठाते देख यात्रियों ने भी काम देना शुरू किया। कुलियों के लिए 50 किलो बोझ उठाने की सीमा तय है, मंजू इस सीमा तक बोझ उठा ही लेती हैं। हालांकि पहले उन्हें पुरुष साथियों से सहयोग नहीं मिला। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन

मंजू का प्रसिद्धि जंक्शन से बॉलिवुड तक

फोन पर बात करती मंजू - फोटो : अमर उजाला
कुछ वक्त लगा पर इसके बाद रोजी रोटी का जुगाड़ भी होने लगा और मंजू का नाम जंक्शन और जयपुर शहर से बाहर भी फैलने लगा। मंजू का प्रसिद्धि बालीवुड तक पहुंची। जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालान ने कलर्स पर अपने शो मिशन सपने में भी मंजू को दिखाया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह एक महिला अपने सपनों को हिम्मत के साथ पूरा कर सकती है। अब मंजू शहर में संघर्ष और सफलता का नया नाम बन गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें