फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, दिल्ली से आई टीमें कर रहीं कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2023 03:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीमों ने छापा मारा। मंगलवार सुबह ईडी की टीमों ने यादव के ठिकाने पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की है। एक साल 19 दिन में यादव के ठिकानों पर ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ईडी की रेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और उनके नजदीकियों के ठिकानों पर दिल्ली से आई ईडी की टीम ने छापा मारा। मंगलवार अल सुबह ईडी की टीमें राजेंद्र यादव के ठिकाने पर पहुंची और रेड की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई कोटपूतली और बहरोड़ में स्थित राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर की गई है। ईडी अफसरों ने इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। टीमें दस्तावेज समेत अन्य चीजों की जांच कर रहीं हैं। 

विज्ञापन

 
बतादें कि एक साल कुछ दिन के अंदर राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 7 सितंबर 2022 को इनकम टैक्स विभाग ने भी मंत्री यादव के 53 ठिकानों पर छापा मारा था। अब इन्हीं ठिकानों पर  ईडी ने छापा मारा है।




गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के एजुकेशन समेत कई कारोबार हैं।   कोटपूतली में उनकी पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। पिछले साल इस फैक्ट्री में कथित तौर पर पैसे को लेकर हुए धांधली होने की सूचना पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें