फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Sirohi: सिरोही में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रात को घर से निकले लोग

Sat, 01 Oct 2022 11:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
भूकंप। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। शुक्रवार रात 11 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके लगने पर लोग घरों से बाहर निकल गए। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

बता दें कि सिरोही भूकंप के हिसाब से काफी संवेदनशील जिला माना जाता है। यहां पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। 2021 में ही पिंडवाड़ा में तेज भू कंपन महसूस किया गया था। भूकंप की तेज आवाज और कंपन होने से लोगों ने घर से निकलकर अपनी जान बचाई थी। इस दौरान पिंडवाड़ा के सदर बाजार, भूत बंगला, राजपूतवास, रेबारी वास सहित अन्य क्षेत्र के मकानों में भूकंप दरारें आई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें