फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, जीप की टक्कर से दंपती और बेटे की मौत 

Mon, 13 Jun 2022 07:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

डूंगरपुर में तेज रफ्तार क्रूजर जीप ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में करावाड़ा के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक पर जा रहे एक पति-पत्नी और उनके बेटे को तेज रफ्तार क्रूजर जीप ने कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चौरासी थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि करावाड़ा गांव के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। मोहन, उसकी पत्नी कली और बेटा तीनों बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। करावाड़ा के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक क्रूजर जीप ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था की पति, पत्नी और बेटा जीप के नीचे आ गए और उन्हें बुरी तरीके से कुचल दिया। घटना के बाद चालक क्रूजर जीप को मौके पर ही छोड़कर भाग गया


वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद तीनों शवों की पहचान करवाई। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना देकर शवों को डूंगरपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें