राजस्थान में डूंगरपुर जिले के तहत आने वाले आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ोदा गांव में चोरों ने शनिवार देर रात एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। चोर ज्वेलरी शॉप का शटर ऊंचा कर छह किलो चांदी के जेवर चुराकर ले गए। पीड़ित ज्वेलरी शॉप मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डूंगरपुर में आसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोदा गांव में चोरों ने रात को एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। चोर शॉप का शटर ऊंचा करके छह किलो चांदी के जेवर चुराकर ले गये हैं। पीड़ित ज्वेलरी शॉप मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आसपुर थाने के थानाधिकारी सवाई सिंह सोढा के मुताबिक, बड़ोदा निवासी अभिषेक पुत्र रमेश पंचाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बड़ोदा गांव में ज्वेलरी की शॉप है। रोज की तरह वह अपनी शाम को अपनी दूकान बंद करके गया था। अज्ञात चोर रात को आए और उसकी ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे।
वहीं, चोर उसकी ज्वेलरी शॉप में रखे छह किलो चांदी के जेवर चुराकर ले गए हैं। इधर, पीड़ित ज्वेलरी शॉप मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।