फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: गरीबों के लिए मुसीबत बना मानसून, झोपड़ियां टूटने से बेघर हुए, राशन भीगने से दाने-दाने के लिए हुए मोहताज

Mon, 20 Jun 2022 03:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में बारिश गरीबों के लिए आफत लेकर आई। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के सामान भीग गए। वहीं कई लोगों की झोपड़ियां उड़ गई।
विज्ञापन
अजमेर में बारिश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में रविवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर बारिश गरीबों के लिए आफत साबित हुई। 

विज्ञापन

शहर में प्री मानसून की बारिश ने शहर के निचले स्थानों पर रहने वाले गरीब परिवारों पर संकट खड़ा कर दिया। आम दिनों में मूलभूत सुविधाओं से जुझते गरीब परिवार के लोगों पर बारिश आफत बनकर टूटी। रविवार रात अचानक हुई तेज बारिश से गरीबों की झोपड़ियां तबाह हो गई। उनके घरों में रखा राशन पानी भी बारिश की भेंट चढ़ गया। जिससे उनके सामने संकट खड़ा हो गया।


शहर के वैशाली नगर वार्ड 55 की गुर्जरी की डांग में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों को बारिश के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश के चलते इनके घरों में पानी भर गया तो वहीं दूसरी ओर हवा में इनकी झोपड़िया उड़ गई। ऐसे में इनके सामने रहने खाने का संकट खड़ा हो गया है। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों ने बताया कि घरों में रखे कपड़े और राशन की सामग्री पूरी तरीके से भीग गई है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव का समय आता है तो जनप्रतिनिधि बड़ी-बड़ी बातें करके वोट मांगते हैं लेकिन अब अंधेरी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों की कोई सुध नहीं ले रहा है। बारिश के चलते अब ऐसे परिवारों पर रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें