सार
Dausa: दौसा शहर में बिजली निगम की लापरवाही के चलते 33000 केवी का तार टूटकर घर की छत पर गिर गया, जिससे एक महिला के पैर में करंट लगा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इन तारों को घरों के ऊपर से हटाने के लिए कई बार बिजली निगम को लिखित में सूचना दी जा चुकी है।
शहर के गुप्तेश्वर रोड स्थित शिक्षक कॉलोनी में अचानक बिजली का तार टूटकर मकान की छत पर गिरने से कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। बिजली का तार टूट कर गिरने से मकान की विंडो शीशे से फूट गई। कॉलोनी वासियों ने बिजली निगम को सूचना देकर सप्लाई को बंद करवाया।
इधर नगर परिषद पार्षद आचार्य आशीष शर्मा ने बताया अचानक लाइन में फाल्ट आने से तार टूटकर गिर गया। बिजली निगम को कई सालों से इसकी शिकायत दे रखी थी, लेकिन निगम ने तो लाइन की मरम्मत की और न ही लाइन को अंडरग्राउंड करवाया। शिक्षक कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया लाइन टूट कर उनके मकान की छत पर गिर गया, लेकिन बड़ा हादसा टल गया है। यहां आए दिन लाइन में फॉल्ट होते रहते हैं, इसकी शिकायत बिजली निगम को कई बार दी जा चुकी है।