राजसमंद जिले के चार स्कूलों में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
राजसमंद जिले के चार स्कूलों के 10वीं और 12वीं के बच्चों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा दो दिवसीय करियर काउंसलिंग की जा रही है। सोमवार को पहले दिन प्रोफेसरों ने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह किस तरह के विषय लेकर आगे क्या-क्या पढ़ाई कर सकते हैं।
पहले दिन लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय एमडी के करीब 300 बच्चों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर एसएसपी सिंह और डॉ. चंद्रकांता माथुर ने बच्चों के साथ चर्चा की। साथ ही उन्हे भविष्य के लिए उचित मार्ग दर्शन दिया। जिससे वह यह तय कर सकें कि आगे की पढ़ाई वह कैसे, कहां और किस क्षेत्र में करनी है।
लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जेके टायर फैक्ट्री के प्रबंधक अनिल मिश्रा और स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा। इस दौरान विधायक दीप्ती ने बच्चों से कहा, कि वह को हमेशा सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़े। उन्होंने बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम-कम करने की सलाह भी दी।
जेके टायर फैक्ट्री के प्रबंधक अनिल मिश्रा ने बताया कंपनी द्वारा आगाज संस्थान के माध्यम से दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर जिला मुख्यालय के चार स्कूलों के करीब 600 बच्चों का दो दिनों तक मार्गदर्शन करेंगे। कल मंगलवार को भी बच्चों को गाइड किया जएगा।