फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए बना स्टंटबाज, चार गाड़ियों को मारी टक्कर, गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 02:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह चेतक वैन को टक्कर मारकर फरार होने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक युवक को फिल्मी स्टंट्स करना भारी पड़ गया है। गुरुवार देर रात एक युवक कार से स्टंट करने लगा। इसी दौरान उसने जवाहर सर्किल के पास खड़ी एक कार और दो बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह चेतक को टक्कर मारकर भाग निकला।

विज्ञापन

जवाहर सर्किल थाना अधिकारी राधारमण गुप्ता ने बताया कि आरोपी चालक वीरेंद्र सिंह राठौर गुरुवार रात तीन बजे पार्टी करने के बाद जगतपुरा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर एमबीए कर रही दो युवतियों को छोड़ने के लिए जा रहा था। उसके साथ उसका साथी देवेंद्र सिंह भी था। इसी दौरान युवतियों को इंप्रेस करने के लिए 80 की स्पीड पर कार चला रहे विजेंद्र ने गिरधर मार्ग पर स्टंट करना शुरू कर दिया। जिस पर उसकी कार बेकाबू हो गई और जेएलएन मार्ग के पास एक चाय की थड़ी के पास खड़ी एक कार और दो बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई।


इस दौरान चाय की थड़ी बंद कराने पहुंची चेतक टीम ने आरोपी की गाड़ी का पीछा किया और उसे रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी चालक पुलिस चेतक को टक्कर मारकर जगतपुरा की ओर गाड़ी को भगाकर ले जाने लगा। जिस पर पुलिस ने लगातार आरोपी की कार का पीछा करना जारी रखा और पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने रेलवे मुख्यालय के पास अपने एक दोस्त की मदद से कार बदलने की भी कोशिश की, लेकिन उसमें वह कामयाब नहीं हो सका और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें