फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: घर में घुसे तेंदुए से भिड़ गया कुत्ता, जान की बाजी लगा छह लोगों को बचाया

Wed, 04 May 2022 03:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में एक पालतू कुत्ता तेंदुआ से भिड़ गया। कुत्ते और तेंदुए की लड़ाई में कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
उदयपुर में तेंदुए से भिड़ा कुत्ता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में एक कुत्ते की वफादारी की चर्चा हो रही है। आबादी क्षेत्र में एक घर में तेंदुआ घुस गया लेकिन घऱ का पालतू कुत्ता तेंदुआ से भिड़ गया। दोनों में 15 मिनट तक संघर्ष चला लेकिन कुत्ते के कारण दो मासूम सहित छह लोगों की जान बच गई। 

विज्ञापन

उदयपुर जिले के सलूंबर वन रेंज के ग्राम पंचायत बनोड़ा के हर गांव का है। सोमवार की देर रात शंभू गिरी गोस्वामी के घर में तेंदुआ घुस गया। जिसे देखते ही घर का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। उसके बाद तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। जिसके बाद कुत्ता भी तेंदुए पर लपका। दोनों में 15 मिनट तक संघर्ष चला। तब तक मकान में सो रहे दो बच्चे सहित छह लोग चौकन्ने हो गए और घर में छिप गए। 


शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। वहीं हमले में कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया। पशु चिकित्सक ने उसका इलाज किया लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें