फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला तो डॉक्टर ने लगा ली फांसी

Tue, 29 Mar 2022 10:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में प्रसुता की मौत के बाद महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हत्या का केस दर्ज होने से डॉक्टर डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया और महिला डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मंगलवार सुबह डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

बता दें कि डॉक्टर अर्चना शर्मा और उनके पति का लालसोट में हॉस्पिटल है। खेमावास निवासी लालूराम बैरवा अपनी पत्नी आशा देवी (22) को डिलीवरी के लिए सोमवार सुबह हॉस्पिटल लेकर आया था। डिलीवरी के दौरान प्रसुता की मौत हो गई थी, वहीं नवजात सकुशल है। 


प्रसुता की मौत के बाद घरवालों ने मुआवजे की मांग को लेकर देर रात ढाई बजे तक हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन किया था। गुस्साए घरवालों ने लालसोट थाने में डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। कहा जा रहा है कि इससे डॉक्टर डिप्रेशन में आ गई थी। 

विज्ञापन

लालसोट थाना प्रभारी अंकेश चौधरी ने बताया कि डॉ. अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके कमरे की तलाशी ली जाएगी। घरवालों ने बताया कि सुबह वह डॉक्टर के कमरे को बुलाने गए तो दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने उनके पति को बुलाया। जब दरवाजा खोला गया तो अर्चना शर्मा की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें