फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: कुंडल सीएचसी में शराब के नशे में पहुंचे डॉक्टर; मरीजों से धक्का-मुक्की कर की गाली-गलौच, किए गए एपीओ

Sun, 08 Oct 2023 10:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

डॉ. रोशन पर ग्रामीणों में आरोप लगाए हैं कि जब डॉ. को चेकअप करने के लिए कहा तो वह गाली गलौच करने लग गया। उसको गाली-गलौच करने से मना किया तो  डॉक्टर रोशन जाजोरिया मारपीट और धक्का-मुक्की की। 
विज्ञापन
अस्पताल में बहस करते मरीज और डॉक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कुंडल सीएचसी पर तैनात डॉक्टर रोशन लाल जाजोरिया बीती रात शराब के नशे में धुत होकर मरीज का इलाज करने जा पहुंचे। डॉक्टर साहब को शराब के नशे में देखकर मरीजों ने इलाज करवाने से मना कर दिया। मामला बीती रात का था। डॉक्टर साहब को एपीओ कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी कुंडल में वर्तमान में कार्यरत डॉक्टर रोशन जाजोरिया पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर मरीजों के साथ अभद्रता गाली-गलौच करने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। रामसिंह मीना ने कहा वो पिछले तीन साल से शुगर और बीपी से पीड़ित हैं। 06 अक्टूबर 2023 को रात को लगभग 10 बजे मेरी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण पड़ोसी मुझे कुंडल अस्पताल में लेकर गए।

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोशन जाजोरिया शराब के नशे में धुत था। सीट पर लंबे पैर करके बैठा हुआ था। डॉ. रोशन पर ग्रामीणों में आरोप लगाए हैं कि जब डॉ. को चेकअप करने के लिए कहा तो वह गाली गलौच करने लग गया। उसको गाली-गलौच करने से मना किया तो  डॉक्टर रोशन जाजोरिया मारपीट और धक्का-मुक्की की। धमकी देने लगा कि मैं तुम सबके विरूद्ध राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवा दूंगा।
विज्ञापन


उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद सभी लोगों ने समझाइश का प्रयास किया। मरीज धक्का देते हुए बिना इलाज किये ही अस्पताल से बाहर भगा दिया। शिकायत लेकर कुंडल ग्रामवासी दौसा सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया के पास पहुंचे।

डॉक्टर रोशन जाजोरिया के खिलाफ सीएमएचओ सुभाष बिलोनिया को शिकायत में बताया है कि ये डॉ. रोशन हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है और आये दिन मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। जिस वजह से आम मरीज कुंडल अस्पताल में इलाज कराने से जाने से भी डरने लगे हैं। लिखित शिकायत में डॉक्टर डॉ. रोशन जाजोरिया पर गांव में गुटबाजी करने और राजनीति करने का भी आरोप लगाया गया है।

उधर, इस मामले की शिकायत पर दौसा सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया का कहना है कि डॉ. रोशन लाल जाजोरिया का फोन बंद आ रहा है, लेकिन डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत दी है, जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडल से उसे तुरंत प्रभाव से एपीओ करके दौसा सीएमएचओ ऑफिस में लगाया गया है और तीन सदस्य जांच कमेटी सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में बना दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें