फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पिकअप में भरकर की जा रही थी शराब तस्करी, देशी शराब के 195 कार्टून और दो वाहन जब्त

Sun, 08 Oct 2023 09:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही सदर पुलिस टीम ने कारवाई कर सिंदरथ के पास नाकाबंदी की। टीम ने पिकअप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 195 कार्टून देशी शराब के पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही सदर पुलिस थाना टीम ने पिकअप में भरकर की जा रही शराब की खेप को पकड़ा है। टीम ने देशी शराब के 195 कार्टून और दो वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सिरोही सदर पुलिस थानाधिकारी सहदेव चौधरी की अगुवाई में टीम ने सिंदरथ के पास नाकाबंदी की। इस दौरान पिकअप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 195 कार्टून देशी शराब के पाए गए। इस पर शराब समेत वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में चालक कुड़छी पुलिस थाना खिंवसर जिला नागौर हाल चुली पुलिस थाना पालड़ी एम, जिला सिरोही निवासी अशोक कुमार तथा पिकअप में शराब भरवाने के आरोप में फोगेरा, पुलिस थाना गिराब, जिला बाड़मेर हाल चुली पुलिस थाना पालड़ी एम, जिला सिरोही निवासी आरोपी शैतान सिंह को गिरफ्तार कर स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया गया। 

गौरलतब है कि पुलिस थाना सिरोही सदर ने 5 अक्टूबर 2023  को भी अवैध देशी शराब एवं बीयर के 11 कार्टून जब्त कर आरोपी बशीरखान निवासी सिरोडी थाना अनादरा जिला सिरोही को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें