फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डोडा पोस्त तस्करी में फरार चल रहा बर्खास्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 5 हजार का इनाम भी था घोषित

Thu, 19 Oct 2023 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

2 क्विटल 5 किलो डोडा पोस्त तस्करी के मामले में पुलिस ने एक बर्खास्त कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की रेवदर पुलिस और डीसीआरबी सेल ने संयुक्त कारवाई में 12 महीने से 2.5 क्विंटल डोडा पोस्त तस्करी मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 17 सितंबर 2022 को पिंडवाडा पुलिस ने आई-20 कार से 2 क्विटल 5 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया था। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 

अब पुलिस ने ढींगसरा पुलिस थाना नागौर सदर कांस्टेबल चितौड़गढ़ निवासी शिव नारायण पुत्र करणाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार चार दिन रेकी की थी। आरोपी बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल है। वह पिंडवाड़ा पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें