जिला अध्यक्ष अमर सिंह बंसीवाल ने बताया बारां जिले की किशनगंज तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लकडाई में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र पर्व मनाया जा रहा था। स्कूल की शिक्षिका हेमलता वैरवा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर, शहीद भगत सिंह एवं सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाई थी, लेकिन आयोजन में कुछ मनुवादी लोग पहुंच गए। जिन्होंने महापुरुषों की तस्वीर के साथ सरस्वती की तस्वीर लगाने के लिए दबाव बनाया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग
मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ अपशब्द बोलकर उनको निलंबित किया है। जिससे दलित समाज में भारी रोष देखा जा रहा है। उन्होंने बताया राजस्थान प्रदेश का दलित समाज घटना से भारी आहत है। दलित समाज द्वारा घटना की निंदा की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है। जिसके माध्यम से शिक्षिका हेमलता वेरवा को बहाल करने के साथ शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई है।