फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: शिव मंदिर में हजारों दीपों का किया दीपदान, सुबह मंगला आरती तक बैठे रहे श्रद्धालु

Sat, 09 Mar 2024 10:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शिव चौदस के अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में भारी भीड़ देखी गई। सैंपऊ के ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि 8 बजे से मंदिर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। रातभर श्रद्धालु दीपों को जलाकर भजन कीर्तन एवं जाप करते हुए बैठे रहे। शनिवार सुबह 4:30 मंगला आरती के बाद दीपों का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन
शिव मंदिर में हजारों दीपों का किया दीपदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर हजारों की तादाद में भीड़ उम्र पड़ी। शुक्रवार तड़के से ही हजारों की तादाद में कावड़िया हरिद्वार, सोरों एवं कर्णवास से गंगाजल भरकर पहुंच गए। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को गंगाजल की सहस्त्र धारा छोड़ी गई। श्रद्धालुओं द्वारा शहद, दुग्ध, शर्करा, बेलपत्र धतूरा, घी आदि से स्नान कराकर अभिषेक कराए गए। रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय के पाठ भी किए गए।

विज्ञापन


जयघोष के नारों से शिवालय गुंजायमान हो गया। शुक्रवार रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं की शिवालय में भारी भीड़ देखी गई। इसके बाद मंदिर में दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण में महिला, पुरुष, युवक, युवतियों एवं बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु घी के दीपक जलाकर एवं आसन लगाकर मंदिर प्रांगण में ही बैठ गए। भगवान भोलेनाथ का शिव जाप, भजन, कीर्तन आदि कर नाना प्रकार से पूजा अर्चना की गई।

भोलेनाथ को आखिरी अरदास
भगवान भोलेनाथ के जयघोष से शिवालय गुंजायमान हो गया। रात भर श्रद्धालु दीपक जलाकर भजन कीर्तन करते रहे। शनिवार तड़के 4:30 बजे मंगला आरती की गई। मंगला आरती के बाद दीपों का विसर्जन किया गया। भगवान भोलेनाथ को आखिरी अरदास लगाकर श्रद्धालु मंदिर प्रांगण को खाली कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें