फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: 25 हजार का इनामी बदमाश देशराज गुर्जर बीहड़ से गिरफ्तार, देसी तमंचा समेत कारतूस बरामद

Mon, 25 Mar 2024 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा समेत दो कारतूस बरामद कर लिए। थाना प्रभारी ने बताया बदमाश वारदात के इरादे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सोने का गुर्जा थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीहड़ से 25 हजार के इनामी डकैत देशराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा समेत दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सोने का गुर्जा थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश में वांछित अपराधी, बदमाश और डकैतों की धर पकड़ के लिए विशेष सौ दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। 

उन्होंने बताया स्थानीय पुलिस को सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि 25 हजार का इनामी बदमाश देशराज गुर्जर पुत्र सूबेदार गुर्जर निवासी महुआ की झोर सोने का गुर्जा बीहड़ में हनुमान जी मंदिर के पास वारदात के इरादे से घूम रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ क्यूआरटी टीम को शामिल कर कार्रवाई करने के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर देशराज गुर्जर को दबोच लिया। 
विज्ञापन


बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा समेत दो कारतूस बरामद कर लिए। थाना प्रभारी ने बताया बदमाश वारदात के इरादे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने समय रहते दबोच लिया है। बदमाश देशराज गुर्जर करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र से संगीन मुकदमों में वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर करौली जिला पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में बड़ी वारदात के राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें