फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: खेत के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी भाटा जंग में फायरिंग के दौरान युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Sat, 03 Feb 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

दो पक्षों में खेत के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी भाटा जंग के साथ गोलियां चलीं। इस दौरान 26 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव रहल में शनिवार को दो पक्षों में खेत के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग एवं गोलियां चलने से 26 साल के युवक की मौत हो गई है। दूसरे पक्ष का अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका बाड़ी सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


कंचनपुर थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया, थाना इलाके के रहल गांव में शनिवार शाम को रिंकू गुर्जर एवं मातादीन गुर्जर में खेत के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। मामूली झगड़े में दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर आमने सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग एवं गोलीबारी के बीच रिंकू एवं दूसरे पक्ष का मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्ष के परिजनों ने अपने-अपने घायलों को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रिंकू की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति बिगड़ने पर इमरजेंसी के चिकित्सकों ने जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उपचार कराने जयपुर ले गए, लेकिन रास्ते में ही रिंकू की मौत हो गई। परिजन रास्ते से वापस होकर फिर से जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर हरिराम डागुर ने बताया, गंभीर अवस्था में घायल युवक की मौत हो चुकी है। डेड बॉडी को स्थानीय जिला अस्पताल मैं तैनात पुलिस की मदद से शवगृह में रखवा दिया है। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दूसरे पक्ष के घायल मातादीन का बाड़ी के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया, जिला अस्पताल पुलिस टीम रवाना कर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह रही झगड़े की वजह
थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया म्रतक रिंकू के चाचा रतना गुर्जर ने गांव के ही मातादीन गुर्जर को खेत बेच दिया था। जिसका रिंकू एवं उसके परिजन विरोध कर रहे थे। शनिवार को मातादीन पक्ष के लोग खरीदे गए खेत में निर्माण कराने के लिए बिल्डिंग मटेरियल का समान डाल रहे थे। इसी दौरान रिंकू एवं उसके परिजन विरोध करने पहुंच गए। दोनों तरफ से मामूली कहासुनी के बाद गाली गलौज शुरू हो गया।

इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से लाठियां एवं डंडों द्वारा एक दूसरे पर हमले किए गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को टारगेट कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में रिंकू एवं मातादीन के गोली लगने की सूचना है। रिंकू की घटना में मौत हो चुकी है, वही मातादीन का उपचार किया जा रहा है। युवक की मौत हो जाने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। मातादीन पक्ष के लोग घरों से फरार बताये जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें