फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: 30 हजार का इनामी डकैत बंटू गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, संगीन मामलों में फरार था

Fri, 09 Feb 2024 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी डकैत बंटू उर्फ गजेंद्र गुर्जर को दबोच लिया है। डकैत के पास से अवैध हथियार सहित जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। संगीन धाराओं के मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान और मध्यप्रदेश में फरार इनामी बदमाश को धौलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं, जिस पर एसपी धौलपुर द्वारा 10 हजार रुपये और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 30 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


कार्रवाई को लेकर कोतवाल रामकिशन यादव ने बताया कि थाने के एएसआई दिलीप सिंह को मुखबीर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश बंटू उर्फ गजेंद्र (21) पुत्र रामावतार निवासी टुंडेकापुरा बडुआ माता मंदिर के पास पैदल-पैदल जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के साथ एएसआई दिलीप सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह, रामरूप और हंसराम मौके पर पहुंचे। जहां मंदिर के पास पुलिस की दो टीम बनाई गई।

पुलिस की टीम को देखकर बदमाश भागने लगा, जिसका पीछा कर कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए।कोतवाल ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से मध्यप्रदेश के साथ कोतवाली थाने की अलग-अलग टीम लगातार दबिश की कार्रवाई कर रही थी। दबाव को देखते हुए बदमाश फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज
गिरफ्तार शुदा डकैत बंटू उर्फ गजेंद्र गुर्जर के खिलाफ राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीबद्ध है। डकैत विगत लंबे समय से अपनी गैंग के साथ बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा था। हाल ही में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भी लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मुरैना जिला पुलिस की तरफ से 30,000 का इनाम घोषित किया हुआ था।

बड़ी वारदातें खुलने की संभावना
कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया, डकैत बंटू उर्फ गजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान में बड़ी वारदातों के खुलने की संभावना दिखाई दे रही है। डकैत की गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें