फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: पैसों के लेन-देन में सगे भाई पर जानलेवा वार, हमले में भाभी-भतीजे ने दिया साथ, एक गंभीर घायल

Sun, 21 May 2023 01:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में पैसों के लेन-देन के चलते सगे भाई पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की भाभी और भतीजे ने भी साथ दिया है।
 
विज्ञापन
सगे भाई पर जानलेवा हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में निहालगंज थाना इलाके के कायस्थ पाड़ा मोहल्ला में शनिवार रात सगे दो भाइयों के परिवारों में पैसों के लेन-देन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बड़े भाई के परिवार ने छोटे भाई पर हथियारों की नोक पर हमला कर सिर को फोड़ दिया। हमले में घायल छोटे भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, हमलावर बड़े भाई का परिवार फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए छोटे भाई घायल मनोज शर्मा ने बताया कि उसका बड़े भाई बंटी शर्मा से पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चला रहा है। पुराने विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों भाई झगड़ चुके हैं। घायल ने बताया, बीती रात बड़ा भाई बंटी भाभी मनोरमा एवं उनका पुत्र सोमेंद्र शर्मा घर पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज कर दिया। जब विरोध किया तो आरोपी हथियार निकालकर धमकाने लगे। घायल ने बताया, जब भागने का प्रयास किया तो तीनों ने लामबंद होकर पकड़ लिया। कट्टे की नोक पर ईंट एवं पत्थरों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमले कर दिए। 

आरोपियों द्वारा किए गए हमले में छोटे भाई का सिर पूरा फट गया है। आरोपी भाई, भाभी एवं भतीजा हमला कर मौके से फरार हो गए हैं। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में घायल मनोज शर्मा का उपचार किया जा रहा है। घायल ने निहालगंज थाना पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दी है। थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में घायल का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने बताया आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पैसों के लेन-देन का पुराना चला आ रहा विवाद...
कायस्थ पाड़ा निवासी मनोज शर्मा एवं उसके बड़े भाई बंटी शर्मा से पैसों के लेन-देन का पुराना विवाद चला रह है। पुराने विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों भाइयों के परिवार लामबंद होकर एक दूसरे पर हमले कर चुके हैं। दोनों भाइयों के परिवारों में पैसे एवं संपत्ति को लेकर पुरानी अदावत है। पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें