फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: युवती को घर में अकेला देख तीन युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी बताए जा रहे पड़ोसी

Sun, 30 Jul 2023 10:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान में धौलपुर जिले के दिहोली इलाके में दलित युवती को घर में अकेला देख तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस्तगासा के मार्फत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवती के पड़ोसी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मनोज गुप्ता ,सीओ, मनिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में दिहोली थाना इलाके के एक गांव में 18 साल की युवती के साथ गांव के ही तीन युवकों द्वारा घात लगाकर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना पांच जुलाई की बताई जा रही है। पीड़िता ने न्यायालय के मार्फत तीनों पड़ोसी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अभियोग पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


न्यायालय के मार्फत दर्ज कराए गए इस्तगासा में 18 वर्षीय दलित युवती के भाई ने बताया कि घटना पांच जुलाई 2023 की है। बहन घर में अकेली थी, इसी दौरान शाम के वक्त घात लगाकर पड़ोसी तीन युवक घुस गए। आरोपियों ने मारपीट कर बहन के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद आरोपियों ने बलात्कार का प्रयास किया। बहन के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंच गए। पड़ोसियों के पहुंचते ही तीनों आरोपी घर में रखी तीस हजार की नगदी लूट कर मौके से फरार हो गए। घर पहुंचने पर बहन ने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया। 

हैवानियत की घटना की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इस्तगासे में आरोप लगाया है कि छह जुलाई को संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने परिजन जा रहे थे। लेकिन आरोपियों ने रास्ते में हथियारों की नोक पर रोक लिया। आरोपियों द्वारा धमकी दी कि अगर मुकदमा दर्ज कराया तो जान से मार देंगे। पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण लेकर एसटी एससी कोर्ट के माध्यम से इस्तगासा के मार्फत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों आरोपी दबंग परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आरोपियों के परिजनों द्वारा भी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। मामले की जांच कर रहे मनिया सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कोर्ट के द्वारा युवती ने छेड़छाड़ एवं बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 341, 354 क, 354 ख, 452, 379, 504, 506, 376/511 आईपीसी व एससी-एसटी एक्ट आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने बताया पीड़िता के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। मामले में गहन छानबीन कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें