फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर-आगरा एनएच पर खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

Sun, 23 Jul 2023 01:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार जयपुर-आगर एनएच पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही। उन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 3 बजे एक कार पलट गई। कालखो गांव के पास हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।   

विज्ञापन


घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भगवती (60 साल) निवासी इटावा उत्तर प्रदेश और राधा (18 साल) की मौत हो गई।  गंभीर अवस्था में घायल विजय कुमार और काव्या को जयपुर रेफर किया गया। वैभव और वैष्णवी का दौसा में ही इलाज चल रहा है।  
 
इधर, कलेक्ट्रेट चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से 1 की मौत, 2 घायल
इससे पहले दौसा के कलेक्ट्रेट चौराहे पर शनिवार शाम को सड़क हादसे में 1 की मौत और 3 लोग घायल हो गए थे। कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर ने ई रिक्शा और 2 बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया था।  हादसे में विमलेश मिश्रा की मौत हो गई थी, जबकि राकेश (28), रघुवीर (31) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें