फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: विधायक रविंद्र भाटी को धमकी के मामले में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग की गई

Wed, 01 May 2024 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

Rajasthan News: बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को हाल ही में असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिली। इसी को लेकर गुरुवार को उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
 
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव विधायक तथा वर्तमान में बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी को हाल ही में असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके विरोध में शाहपुरा में स्थानीय राजपूत समाज ने जय राजपूताना संघ के बैनर तले जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि लोकतंत्र में वोट देने का तथा चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है, लेकिन शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर रोहित गोदारा द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


इसको लेकर समाज जन चिंतित है और विधायक भाटी और उनके परिवार को विशेष सुरक्षा दिलाई जाने की मांग करते हैं। इस दौरान हेमेंद्र सिंह मुहला,चंद्रवीर सिंह बामनिया, महावीर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह कानावत, विजेंद्र सिंह चंद्रपाल सिंह, इंद्र प्रताप सिंह सहित कई समाज जन मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें