कोर्ट परिसर में प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : Amar Ujala Digital
प्रदर्शनकारी अभिभाषक संघ के वकीलों का कहना है कि पोक्सो कोर्ट के बाबू ने 10 अप्रैल को 3 वकीलों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि तीन वकीलों के खिलाफ बाबू ने न केवल थाने में मामला दर्ज कराया। बाबू ने वकीलों पर कोर्ट में धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। थाने में मामला दर्ज होने से नाराज वकीलों की शिकायत पर अभिभाषक संघ ने गुरुवार सुबह पॉस्को कोर्ट का बहिष्कार करते हुए बैठक की।
पॉस्को कोर्ट के कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय
बैठक के बाद मजिस्ट्रेट और बाबू के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे कोर्ट परिसर में जुलूस निकाला गया। कोर्ट के सभी वकील जुलूस लेकर पोक्सो कोर्ट पहुंच गए। जहां वकीलों के हंगामे को देखते हुए पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें कोर्ट में जाने से रोक दिया। जिसके बाद वकीलों ने कोर्ट के बाहर ही जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अभिभाषक संघ ने पूरे मामले में बाबू के निलंबन के साथ मजिस्ट्रेट के तबादला होने तक पोक्सो कोर्ट के कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।