फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सवाई माधोपुर में उठे विरोध के स्वर, मलारना डूंगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम को हटाने की मांग

Thu, 17 Aug 2023 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल ही में मलारना डूंगर भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर सीताराम गुर्जर को नियुक्त किया गया है। जिससे मलारना डूंगर भाजपा मंडल कार्यकारिणी में आक्रोश है। उन्हें जल्द से जल्द पद से हटाया जाए। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला भाजपा में चुनाव से पहले ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। जिसकी बानगी गुरुवार को एक निजी गार्डन में चल रही भाजपा की बैठक में देखने को मिली। बैठक में मलारना डूंगर मंडल के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल ही में मलारना डूंगर भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर सीताराम गुर्जर को नियुक्त किया गया है। जिससे मलारना डूंगर भाजपा मंडल कार्यकारिणी में आक्रोश है। 

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष से मांग करते हुए सीताराम गुर्जर को मंडल अध्यक्ष पर से हटाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर, जल्द ही इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश कार्यालय जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें