Rajasthan News: झुंझुनू में पटवारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पटवारी व गिरदावर कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हमले की निंदा करते हुए मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर 30 जनवरी को नवलगढ़ के पटवारी राजेश गुर्जर लोहागर्ल में अवैध खनन की जांच करने गए थे। इस दौरान 8-10 लोगों ने उन्हें दो-तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
3 दिन पहले भी दिया गया था ज्ञापन
इतना ही नहीं उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस मामले में अभी तक दो ही लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बाकी अन्य सदस्य अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई को लेकर 3 दिन पहले भी उपखंड स्तर पर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।