फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर में घुसकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 02 Jan 2024 04:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी पक्ष के लोग पीड़ितों को धमका रहे हैं। सभी आरोपी बदमाश किस्म के हैं, आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के नजदीकी शेरपुर गांव के दर्जन भर ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि सोमवार रात को गांव के उमर खान, साबिर, सत्तार, कलाम, कयूम और कालू आदि लोगों ने गांव के कमलेश माली के घर में घुसकर किराये से रह रहे जटवाड़ी खतौली निवासी पवन और गोलू के साथ मारपीट कर दी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर कमलेश का बेटा रामलखन, बत्तीलाल और देवनारायण बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी पक्ष के लोग पीड़ितों को धमका रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी आरोपी बदमाश किस्म के हैं, आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करते रहते हैं। ज्ञापन के जरिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।  उधर, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कुंडेरा थाने में मारपीट का केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें