फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर के श्याम मनोहर मंदिर में दीपोत्सव, 51 हजार दीप किए गए प्रज्वलित

Sun, 23 Oct 2022 08:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

दीपों के माध्यम से श्याम मनोहर मंदिर में ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल, दीपक, सूर्य सहित कई आकृतियां बनाईं गईं। कार्यक्रम को लेकर पूरे चौपासनी गांव में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
दीपों के माध्यम से ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल,सहित कई आकृतियां बनाईं गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर चौपासनी श्याम मनोहर मंदिर में नगर निगम दक्षिण की ओर से दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 51, 000 दीपक से पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलाए गए। दीपों के माध्यम से ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल, दीपक, सूर्य सहित कई आकृतियां बनाईं गईं। कार्यक्रम को लेकर पूरे चौपासनी गांव में जबरदस्त उत्साह नजर आया। 

विज्ञापन


मंदिर के गादीपति महंत गोस्वामी मुकुट बाबा के सानिध्य में महापौर दक्षिण वनिता सेठ, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, उपमहापौर किशन लड्ढा और आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद गण, चौपासनी गांव के ग्रामीणों ने दीपदान कार्यक्रम में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर सभी के लिए मंगल कामना की गई। पहली बार वृहद स्तर पर आयोजित हुए इस दीपदान कार्यक्रम ने हर किसी को अपनी और आकर्षित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें