फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यपाल के अभिभाषण पर आज से बहस, पेपर लीक और विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर हंगामे के आसार

Tue, 24 Jan 2023 07:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से दिए गए अभिभाषण पर मंगलवार से विधानसभा सदन में बहस शुरू हो रही है, जो दो फरवरी तक चलेगी। दो फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना जवाब देंगे।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की गहलोत सरकार की उपलब्धियां राज्यपाल से पढ़वाए जाने पर विपक्ष की ओर से राजस्थान विधानसभा में हंगामा किए जाने के आसार हैं। मंगलवार से विधानसभा सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस शुरू होकर दो फरवरी तक चलेगी इस दौरान बीजेपी समेत विपक्ष की प्लानिंग है कि मुद्दों के आधार पर सरकार को घेरा जाए।

विज्ञापन


बिजनेस एडवाइजरी कमेटी बैठक में सदन का कामकाज तय
विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने दो फरवरी तक के लिए सदन का कामकाज तय कर दिया है। 24 जनवरी को सदन में अभिभाषण पर बहस शुरू होगी। 25 से 29 जनवरी तक सदन की छुट्टी रहेगी। 30 और 31 जनवरी को अभिभाषण पर फिर बहस होगी। एक फरवरी को सदन की छुट्टी रहेगी। दो फरवरी को दिन भर अभिभाषण पर बहस होने के बाद शाम पांच बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जवाब देंगे। सीएम से पहले विपक्ष के नेता भी सदन में अपनी बात रखेंगे।

दो फरवरी को फिर से होगी एबीसी की बैठक
दो फरवरी को फिर से एबीसी की बैठक होगी, जिसमें बजट की तारीख ऑफिशियली तय होगी। सीएम गहलोत ने आठ फरवरी को बजट पेश करने की घोषणा कर रखी है, जिस पर बीएसी की मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले पर सदन में गतिरोध बरकरार
बजट सत्र में पेपर लीक के मुद्दे पर बीजेपी विधायक दल समेत विपक्ष कांग्रेस सरकार को पुरजोर तरीके से घेरेंगे। इसके लिए खास तौर पर रणनीति तैयार की गई है। बीजेपी इस मुद्दे पर सदन में बहस करवाने की मांग रखेगी। पिछले बजट सत्र में पेपर लीक और नकल के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ था, कई दिन सदन की कार्यवाही बाधित रही थी। बाद में सरकार ने जवाब दिया था। इस बार भी पेपर लीक पर सरकार जवाब दे सकती है।

विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पर हंगामे के आसार
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने जो विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। उस पर संयम लोढ़ा ने मंगलवार को विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव सदन में रखने की परमिशन मांगी है। अब स्पीकर इस पर फैसला करेंगे। इस मुद्दे पर जो भी फैसला होगा, उस पर हंगामा तय है। लोढ़ा ने विधायकों के इस्तीफों का मामला विधानसभा अध्यक्ष के पास पेंडिंग होने के बावजूद कोर्ट में याचिका दायर करने को विशेषाधिकार हनन बताते हुए प्रस्ताव पेश किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें