फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: राजाखेड़ा में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 06 Aug 2023 09:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में एक गमी में शामिल होने के लिए घर से निकला था युवक। शाम को नहीं लौटा तो घर वाले करते रहे लेकिन फोन स्विच ऑफ आता रहा।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के राजाखेड़ा थाना इलाके के गोपालपुरा मोड़ के पास रविवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप फैल गया। मामले की सूचना किसी व्यक्ति ने राजाखेड़ा थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया।

विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर मनिया सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।मृतक युवक की पहचान सतीश पुत्र संतोष उम्र करीब 24 साल जाति बघेल निवासी गांव बरारा थाना मलपुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को राजाखेड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

नवम्बर में होनी थी युवक की शादी
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सतीश अपनी तीन बहनों में अकेला भाई था। जिनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, सतीश की भी शादी तय हो चुकी है और नवंबर में शादी होनी थी। लेकिन अब सतीश की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मृतक युवक रेहड़ी लगाने का करता था काम
परिजनों ने बताया कि सतीश आगरा के अरतौनी में फालूदा की रेहड़ी लगाने का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे धौलपुर में एक गमी में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं, सतीश का फोन भी काफी समय से स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके कारण उन्हें चिंता होने लगी थी। जब रविवार सुबह सतीश की मौत की खबर के बारे में सूचना मिली, तो परिजनों के होश उड़ गए।

पुलिस ने हत्या की जताई आशंका
पुलिस थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि- "प्रथम दृष्टया युवक की कहीं हत्या कर शव यहां फेंका जाना प्रतीत होता है। परिजन जैसी रिपोर्ट देंगे उस हिसाब से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें