फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाली में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, मृतक की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 24 Jun 2023 02:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले के रोहट कस्बे के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह कौन है, कहां से आया, उसनके आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को लटका दिया है? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।   
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली-जोधपुर मार्ग पर रोहट के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। मृतक की उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक के  गले में एक पतली रस्सी थी जिससे फंदा लगा हुआ था। उसने जींस और शर्ट पहन रखा है। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक को उन्होंने यहां पहले भी नहीं देखा है। वह कौन है, कहां से आया, उसने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को लटका दिया है? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।   
विज्ञापन


पुलिस ने उसके शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, उसके परिजनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें