फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: अवैध संबंधों के चलते भाइयों ने की विवाहिता की हत्या, मृतका के देवर ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 24 Jun 2023 01:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर के निभी के ताल में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते उसके भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। महिला के देवर ने अपने भाई के सालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला के शव को पीएम के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में बसई डांग थाना क्षेत्र के निभी ताल में मिली महिला की लाश की पहचान कर ली गई है। महिला के पैर बंधे होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका के देवर ने महिला की पहचान अनिता के रूप में की है। 22 जून को महिला को उसके भाई साथ लेकर आए थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार को महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला था। मृतका के देवर ने भाई के सालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अनीता (35) पत्नी धर्मवीर प्रजापत निवासी आगरा के रूप में हुई है। महिला का पीहर मधु नगर आगरा और ससुराल गणेश नगर दयाल बाग आगरा में है। मृतका अनीता के देवर लखन कुमार ने महिला की शिनाख्त करते हुए थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अनीता का पति मानसिक रूप से बीमार था। जिसके चलते महिला अपने पति को लेकर आगरा में ही किराए के मकान पर रह रही थी। जहां उसके दूसरे किराएदार से अवैध संबंध थे। 
विज्ञापन


पीहर पक्ष को अवैध संबंधों की जानकारी मिलने के बाद 22 जून को महिला के भाई लोकेश, राजू और विकास अनीता को ससुराल से अपने साथ पीहर ले जाने की बात कह कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के देवर ने अपने भाई के तीनों सालों पर भाभी की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।  

हत्या कर डेड बॉडी को ताल में फेंका
आरोपियों ने महिला अनीता की हत्या कर डेड बॉडी को बसई डांग थाना इलाके में स्थिति निभी के ताल में रस्सी से पैर बांधकर फेंक दिया था। शुक्रवार सुबह महिला की लाश पानी में उतराती हुई मिली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें