फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: खेत की डिग्गी में मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 29 Feb 2024 03:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीछवाल पुलिस का कहना है कि युवक और युवती ने एक साथ डिग्गी में छलांग लगाई है या फिर कोई और मामला है? इस बारे में जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के बीछवाल थाना इलाके के पेमासर गांव में गुरुवार को  एक युवक और युवती का शव खेत की डिग्गी में मिला। एक साथ दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों का शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पेमासर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नगासर की कांकड़ में खेत में बनी डिग्गी में एक युवक और युवती के शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची बीछवाल थाना पुलिस ने दोनों को पानी से बाहर निकाल कर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अनिल (23) उमेश (22) के रूप में हुई है। 

बीछवाल पुलिस का कहना है कि दोनों ने एक साथ डिग्गी में छलांग लगाई है या फिर कोई और मामला है? इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि डिग्गी करीब 20 फीट गहरी है, जिसमें गिरने के बाद दोनों बाहर नहीं निकल सके और दोनों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें