फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boondi: रजलावता गांव के खेत में मृत मिले पक्षी, वन विभाग को आशंका जहरीला दाना खिलाकर की गई हत्या

Wed, 11 Jan 2023 12:41 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

नैनवां उपखंड के रजलावता गांव के एक खेत में कुछ पक्षी मृत मिले हैं। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को पास में ही गेहूं के दाने भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने जहरीले दाने देकर पक्षियों की हत्या की है।
विज्ञापन
रजलावता गांव के खेत में मृत मिले पक्षी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनवां उपखंड के रजलावता गांव में एक कुएं की मुंडेर पर जहरीला दाना खाने से नौ राष्ट्रीय पक्षी मोर और अन्य प्रजाति के 24 पक्षियों की मौत हो गई। मोर और अन्य पक्षियों की मौत की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। एक खेत में कुएं की मुंडेर पर नौ मोर, 17 डेकन, छह कबूतर व एक तीतर मृत पाए गए। मौके से वनकर्मियों ने गेहूं के दाने भी जब्त किए हैं। पक्षियों के पोस्टमार्टम में उनके पेट से गेहूं के दाने निकले हैं, जिनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जहरीले दाने खाने से मौत की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


कुएं का मालिक आदोलिया कमल गेहूं के खेत में सिंचाई करने पहुंचा तो कुएं के पास मोर और अन्य पक्षी मृत मिले। कुएं के मालिक बाबूलाल ने वन विभाग के नैनवां रेंज कार्यालय को सूचना दी। सूचना पर वनपाल विपिन शर्मा, रमेशचंद, राम अवतार व हेमराज मौके पर पहुंचे। मृत मिले मोर और अन्य पक्षियों को एकत्रित कर जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए नैनवां रेंज कार्यालय पर लेकर आए।

पास पड़े गेहूं के दाने किए जब्त
वनपाल विपिन शर्मा ने बताया कि रजलावता गांव के एक खेत में नौ मोर, 17 डेकन, छह कबूतर व एक तीतर मृत मिले हैं। उनका पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया है। मोर व अन्य पक्षियों के पेट में गेहूं के दाने निकले हैं। जिस खेत में मोर व अन्य पक्षी मृत मिले थे उसके पास ही एक चबूतरे से गेहूं के कुछ दाने जांच के लिए जब्त किए गए हैं। मामले में शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें