फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: मौसम का कहर, अंधड़-बारिश में दीवार गिरने से दो की मौत; बिजली टॉवर गिरने से आपूर्ति प्रभावित

Sat, 30 May 2026 10:30 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

नौतपा के बीच दौसा में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज अंधड़ व बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मकानों, दुकानों और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
दौसा में मौसम का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के बीच शुक्रवार को जिले में मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज अंधड़ और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में भारी नुकसान भी पहुंचाया। खराब मौसम के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कई स्थानों पर पेड़, टिन शेड और दीवारें गिर गईं, वहीं बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लालसोट क्षेत्र के रायमलपुरा गांव में तेज आंधी के दौरान एक टिन शेड गिर गया। हादसे के समय वहां मौजूद 35 वर्षीय घनश्याम मीणा शेड के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

दूसरी घटना बाढ़ देहलाल गांव में हुई, जहां तेज अंधड़ के कारण एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से 65 वर्षीय लाडो देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र बद्री घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: सिरसी रोड पर बड़ा हादसा, सीएनजी सिलिंडरों से भरा ट्रेलर पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

बिजली टॉवर गिरा, आपूर्ति प्रभावित
इधर शुक्रवार देर शाम जयपुर रोड स्थित लालसोट हाईवे पुलिया के पास दौसा-बस्सी 220 केवी लाइन का टॉवर गिर गया। इस दौरान पुलिया से गुजर रही एक स्कॉर्पियो बिजली के तारों में उलझकर पलट गई। हालांकि वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।

स्कॉर्पियो में गुप्तेश्वर रोड स्थित शिक्षक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ नाहर सिंह मीणा अपने परिवार के साथ सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, डिस्कॉम और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया पर यातायात रोककर वाहनों को शहर के भीतर से डायवर्ट किया गया।

डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) आर. मीणा ने बताया कि टॉवर गिरते ही लाइन ट्रिप हो गई, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाद में रिंग सिस्टम के माध्यम से सवाई माधोपुर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


अंधड़ से मकानों और दुकानों को नुकसान
तेज अंधड़ के कारण जिले में कई स्थानों पर मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। बिशनपुरा रोड पर पेड़ गिरने से पड़ोस में बने मकान का कमरा धराशायी हो गया। वहीं कुम्हारों की ढाणी उदावाला में भी मकानों पर लगे टीन शेड उड़ गए। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे शुरू कर दिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें