दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मृत दंपत्ति के शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घायल बेटा बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग कोटा से दिल्ली जा रहे थे। ऐसे में तड़के करीब 3 बजे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। सदर थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि घटना आज सुबह की है, जब दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना मिली थी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, जहां कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर कई बार पलटी खाकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के दौरान कार नमन (22) पुत्र सुनील चला रहा था। वहीं कार में नमन की पत्नी कशक (19), पिता सुनील (51) और मां अनुराधा (42) सवार थे, जो कोटा रामगंज से लौटकर दिल्ली जा रहे थे।
झपकी आने की बताई जा रही वजह
सदर थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि हादसे के दौरान कार चालक के पिता सुनील और मां अनुराधा निवासी सोनिया विहार दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार चला रहे नमन और उनकी पत्नी कशक गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार हादसे का कारण नींद की झपकी आने की संभावना जताई जा रही है।