फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: ऊकाली घाटी में पैंथरों की दस्तक, ग्रामीण रातभर कर रहे मवेशियों की रखवाली; लोगों में डर का माहौल

Sun, 18 Jan 2026 12:56 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा-लालासर रोड की ऊकाली घाटी में तीन पैंथर सड़क पर गौवंश का शिकार कर करीब एक घंटे तक घूमते रहे। वाहन चालक व ग्रामीण भयभीत रहे। सूचना पर वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
सड़क पर घूमते पैंथर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दौसा–लालासर सड़क मार्ग स्थित लांका गांव की ऊकाली घाटी में एक साथ तीन पैंथर सड़क पर घूमते नजर आए। तीनों पैंथर करीब एक घंटे तक सड़क पर विचरण करते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। कार चालकों ने तुरंत इसकी सूचना वनपाल नाका पर तैनात वनकर्मियों को दी। साथ ही, कई वाहन चालकों ने पैंथरों के वीडियो भी बनाए।

बताया जा रहा है कि ऊकाली घाटी में रात के समय तीन जंगली पैंथरों ने सड़क पर गौवंश का शिकार किया। शिकार के बाद पैंथर सड़क पर ही काफी देर तक घूमते रहे, जिससे वाहन चालक आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना मिलने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा किया, तो पैंथर पहाड़ी के जंगलों की ओर चले गए।

विज्ञापन


पढ़ें; अध्यापक सीधी भर्ती का दूसरा दिन: 12 केंद्रों पर पहली पारी की परीक्षा हुई शुरू, जांच पड़ताल के बाद मिला प्रवेश

पैंथरों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे रातभर पहरा देकर अपने मवेशियों की सुरक्षा कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने पहाड़ी जंगलों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन पैंथर नजर नहीं आए। ग्रामीणों और वाहन चालकों द्वारा बनाए गए वीडियो वनकर्मियों को सौंपे गए हैं।

फॉरेस्टर दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि वीडियो उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। वहीं, रेंजर राकेश कुमार मीणा ने कहा कि वीडियो देखने पर जानवर लैपर्ड प्रतीत हो रहे हैं। पगमार्क मिलने की स्थिति में पिंजरा लगाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें