कार्यकर्ताओं के बीच किरोड़ीलाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। अब राजस्थान की राजनीति डॉ. मीणा के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। इसी बीच डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा अपने चिर-परिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं के साथ देखे जा रहे हैं।
उधर, बीते कल डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा अपने एक कार्यकर्ता की शादी में जा पहुंचे। जहां डॉक्टर मीणा ने आर्टिफिशियल वेडिंग फुलझड़ी भी चलाई और बारात में भी शामिल हुए। साथ ही बारातियों का मनोबल भी बढ़ते नजर आए। डॉ. किरोड़ीलाल के मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति में संभावनाओं का जन्म होने लग गया है, जिसके चलते अब यह भी माना जा रहा है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का केंद्र में मंत्री पद मिलने के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से सीपी जोशी को निवृत्ति किया जा सकता है।
बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हार के कर्म का विश्लेषण के दौरान मोटे तौर पर यह बात सामने निकल कर आना की आरक्षण खत्म नहीं होगा। इस मुद्दे को भाजपा भुना नहीं पाई। इसी के चलते लोकसभा चुनाव में कई सीटें हार गई। अब प्रदेश भाजपा की कमान डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा को दी जा सकती है। क्योंकि आरक्षण पर चल रहे कांग्रेस के वार को पलटवार के तोड़ में बदले जाने का इससे अच्छा मौका बीजेपी को जल्द संभावना नहीं नजर आ रही है।