फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: हिन्दी माध्यम के बच्चों को दिया अंग्रेजी माध्यम का पेपर, अब परीक्षा निरस्त करने की उठी मांग

Sun, 23 Jun 2024 12:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा के महिला कॉलेज में हिन्दी माध्यम की जगह अंग्रेजी का प्रश्न पत्र बांटने वह वापस नहीं लिए जाने को लेकर बच्चों ने जैसे तैसे जितना समझा उसके हिसाब से प्रश्न पत्र को समझा और उसे उत्तर पुस्तिका में भी उतारा, लेकिन बड़े स्तर की यह गड़बड़ी बच्चों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ भी कर सकती है। 
 
विज्ञापन
हिन्दी माध्यम के बच्चों को दिया अंग्रेजी माध्यम का पेपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। मामला बीते दिन का है, जहां विद्यार्थियों की डिजिटल एसेसमेंट की परीक्षा महिला कॉलेज व माधव कॉलेज में आयोजित हुई थी। इधर प्रथम सेमेस्टर के डिजिटल एसेसमेंट का पेपर हिन्दी में होना था। जिसकी जगह अंग्रेजी मीडियम का पेपर बांट दिया गया। हिन्दी मीडियम के विद्यार्थियों के हाथों में अंग्रेजी का पेपर आने पर बच्चे आश्चर्यचकित हो गए।

विज्ञापन

 

ऐसे में अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सके। कॉलेजों द्वारा छात्रों की उपस्थिति दर्ज कर विश्वविद्यालय को शिकायत पहुंचा दी गई। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ही इस मामले में नए सिरे से परीक्षा की तिथि जारी करेगा। पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज प्राचार्य लीलाराम का कहना है कि नॉन कॉलेज स्टूडेंट्स के महिला कॉलेज सहित 4 अन्य कॉलेजों में परीक्षा केन्द्र बने हुए हैं। हिन्दी की जगह अंग्रेजी माध्यम का पेपर आने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दोबारा परीक्षा कराई जाती है। इस संबंध में अंतिम निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन का ही मान्य होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें