रंजीता शर्मा, पुलिस अधीक्षक (दौसा)
- फोटो : अमर उजाला
दौसा में लालसोट डीएसपी उदय सिंह मीणा के द्वारा मारपीट वाले वायरल वीडियो की जांच लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने की। जांच के दौरान मारपीट करना सही पाया गया।अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मारपीट के दौरान ये तीनों पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
बता दें कि गुरुवा को सोशल मीडिया पर लालसोट डीएसपी उदय सिंह मीणा का लालसोट के एक व्यक्ति को मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस प्रकरण में दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने वायरल वीडियो की जांच लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल को सौंपी थी। अब इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट प्रमाणित होने के चलते गाज गिरी है।
दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने लालसोट डीएसपी उदय मीणा की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारीयों को भेज दी है। इस पर अभी उदय मीणा पर कार्रवाई होना बाकी है। लाइन हाजिर हुए तीन पुलिसकर्मियों में लालसोट थाना डीओ एएसआई राम सिंह गुर्जर, कांस्टेबल मुकेश और बजरंग को लाइन हाजिर किया गया है। इस पूरे मामले में लोगों को अब लालसोट डीएसपी उदय सिंह मीणा पर कार्रवाई होने का इंतजार है।