दौसा के सचिन शर्मा की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में गलत खून चढ़ाने की वजह से मौत के मामले में सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री ने न्याय की गुहार लगाई। सचिन की मौत के बाद प्रशासन ने परिवार को आश्वासन तो दिए, लेकिन धरातल पर क्रियान्वित नहीं हो पाए। इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने सचिन के परिवार के साथ सरकार के नाम जिला कलेक्टर और राज्य सरकार के दिए गए आश्वासन पर न्याय की मांग उठाई है।
दौसा के मृतक सचिन शर्मा के पिताजी की उपस्थिति में समाज के विभिन्न संगठनों ने कलेक्टर साहब को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में पीड़ित परिवार को जो राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वाशनों को याद दिलाया गया।
सरकार द्वारा अब तक दी गई आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई को लेकर कलेक्टर से चर्चा की गई। चर्चा में पीड़ित परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर के माध्यम से सरकार से मृतक की माता को सरकारी नौकरी,आवासीय योजना के तहत मकान और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उचित न्याय की मांग की गई है।
कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजकर पीड़ित परिवार को प्रशासनिक स्तर पर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी, हेमेन्द्र शर्मा विप्र फ़ाउन्डेशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गजेंद्र झाला, मनीष लाटा, युवा राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, विप्र फाउंडेशन युवा जिलाध्यक्ष शिरीष शर्मा, कमलेश अचलपुरा, नीरज हरियाणा, नीरज गार्गी, अशोक भागोती, शिव चरण गुरुखेड़ा, नरेंद्र जोशी, एडवोकेट दीपक शर्मा, एडवोकेट सेदुराम शर्मा एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।