फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: 16 साल से फरारी काट रहा लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद

Tue, 30 Apr 2024 10:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 16 साल से फरार लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से और भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बांदीकुई द्वारा गठित विशेष टीम ने लूट की घटना में वांछित 16 साल से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल 2008 में छोटूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह ट्रक लेकर बसवा की तरफ आ रहा था तो रास्ते मे चार अभियुक्तों ने रोड पर पत्थर व मोटरसाइकिल लगाकर ट्रक को रुकवाया और मारपीट करके जेब में रखे रुपये लूटकर ले गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े लेकिन चौथा आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अब गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद अब पुलिस को इससे और भी कई मामलों में खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें