फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सोते हुए परिवार के लोगों को मारने की थी फायरिंग, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 10:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र में बीते दिनों सोते हुए परिवार पर जान से मारने की नियत फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो बदमाशों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन दिनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे रहे हैं। जिले की पुलिस अपराधों को  रोकथाम के लिए जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। 

विज्ञापन


दौसा जिले के महवा में 14 मई को चार बदमाशों ने सोते परिवार पर जान से मारने की नियत से फायरिंग का थी। अब इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 14 मई को परिवादी निजामुद्दीन ने महवा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कारवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह 14 मई को महवा के मोटूका  रोड स्थित अपने अपने घर पर मे परिवार के साथ रात सो रहा था। इस दौरान कुद बदमाशों ने परिवार को जान से मारने की नियत से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। 

रंजीता शर्मा एसपी दौसा ने बताया कि वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए महवा थाना अधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सौरभ शर्मा और दिलीप सिंह राजपूत हैं। उनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें