फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी ने स्टार्ट करते ही आग पकड़ी, बीच बाजार मची अफरा-तफरी

Mon, 10 Jun 2024 08:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

मंडावर के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रिक सामान की खरीदी करने आए युवक की स्कूटी में अचानक आग लग जाने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली और स्कूटी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के चलते जिले के मंडावर में मुख्य बाजार में इलेट्रिक सामान की खरीददारी करने आए एक युवक की स्कूटी में अचानक आग लग गई , जिसके चलते स्कूटी जल्दी ही आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में स्वाहा हो गई। स्कूटी में अचानक लगी आग के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


स्कूटी चालक श्रीराम मीणा पुत्र किशनलाल मीणा ने बताया कि वह रविवार दोपहर कूलर के लिए पानी की मोटर लेने के लिए मंडावर शहर में एक दुकान पर स्कूटी से आया था। पानी की मोटर खरीदने के बाद जब वह घर जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट करने लगा तो अचानक ही उसमें आग लग गई।

वहीं मौके पर ही स्थानीय लोगों ने स्कूटी मे लगी आग पर काबू पाने के लिए बजरी, मिट्टी सहित अन्य उपकरणों से प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना मे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले को लेकर पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची, तब तक स्कूटी जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस की इस लेटलतीफी को लेकर स्थानीय लोगों मे पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें