फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दौसा में लगातार बारिश से जलाशय ओवरफ्लो, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, बनाए बाढ़ नियंत्रण कक्ष

Sun, 11 Aug 2024 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि 15 जून से मानसून समाप्ति तक जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ई.ओ.सी) आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट भवन के कमरा नं. 206 के सामने की गई है।
विज्ञापन
निरीक्षण करते विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण जलाशय और ताल तलैया ओवरफ्लो की स्थिति में आ गए हैं। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन के निर्देशों के तहत कलेक्ट्रेट भवन में जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। जिले में हालात काबू में हैं, लेकिन प्रशासन एहतियात बरतते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और कलेक्टर खुद बांधों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन


दौसा जिले में इन दोनों मानसून अच्छा खासा मेहरबान है, जिसके चलते जिले के कुछ ताल तलैया भरने के कगार पर आ पहुंचे हैं। कई जगह ओवरफ्लो चल रहा है। पिछले कई दिनों से आलम ये है कि सूर्य देवता के दर्शन इस बारिश के चलते हो ही नहीं रहे। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन एतिहात के तौर पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार कई जगह जाकर बांधों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

उधर, जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में 24 घंटे संचालित होगा। जरूरत पड़ने पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01427-224903 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 जारी कर आह्वान किया गया है कि उनकी मदद के लिए इन नंबरों पर कॉल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबन्धन एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी श्यामलाल शर्मा जिला रोजगार अधिकारी होंगे एवं सहायक प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीना ऑफिस कानूनगों तहसील दौसा एवं रामप्रसाद शर्मा पटवारी उपतहसील गुढाकटला को बनाया गया है।
विज्ञापन


इधर, अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रामनिवास मीना ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत कार्यालय में स्थापित किए गए। नियंत्रण कक्ष को मानसून समाप्ति तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वृत कार्यालय में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01427-294100 हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें