फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: आरजेएस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, अजमेर में पहले ही हनीट्रेप का प्रकरण दर्ज करा चुका है युवक

Mon, 24 Jun 2024 10:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

आरजेएस की तैयारी के दौरान नजदीक आए युवक-युवती ने एक-दूसरे के खिलाफ हनीट्रेप और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दौसा महिला थाने में युवती ने न्यायिक अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है, इससे पहले ही अजमेर में युवक ने हनीट्रेप का मामला दर्ज करवा रखा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के महिला थाने में एक युवती ने न्यायिक अधिकारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। आरजेएस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से पूर्व ही युवती के खिलाफ अजमेर में हनीट्रेप का मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि दोनों साथ आरजेएस की तैयारी करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

विज्ञापन


दौसा की रहने वाली एक महिला ने दौसा के महिला थाने में एक न्यायिक अधिकारी (आरजेएस) पर दुष्कर्म के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रकरण में बताया गया है कि वर्तमान में न्यायिक अधिकारी के पद पर तैनात यह युवक और युवती दोनों जयपुर में साथ-साथ आरजेएस की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान इनकी एक-दूसरे से जान-पहचान हुई। बाद में दोनों ने आरजेएस की परीक्षा दी लेकिन युवती का सिलेक्शन नहीं हुआ और युवक का सिलेक्शन आरजेएस में हो गया।

दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली युवती का कहना है कि आरजेएस ने दौसा में उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी रिपोर्ट दौसा के महिला थाना पर दर्ज कारवाई गई है। बताया जा रहा है कि उस न्यायिक अधिकारी ने भी पिछले दिनों इसी युवती के खिलाफ अजमेर में हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया हुआ है, जिस पर अजमेर पुलिस जांच कर रही है ।
विज्ञापन


दौसा के महिला थाने में दर्ज इस दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला क्राइम) तृप्ति विजय ने बताया कि दौसा जिले के रहने वाले न्यायिक अधिकारी ने भी कुछ दिन पूर्व ही अजमेर में युवती के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया है। इसमें न्यायिक अधिकारी ने युवती पर कई आरोप लगाते हुए खुद को हनीट्रैप फंसाए जाने की बात कही है। आरजेएस युवक का कहना है कि युवती ने उससे लाखों रुपये ले लिए और अब शादी का दबाव भी बना रही है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें