फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: पुलिस ने हरे चारे के बीच पकड़े गांजे के पौधे, 14.21 लाख रुपये कीमत के गांजे सहित एक युवक गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2024 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सिकंदरा थाना पुलिस ने गांजे के हरे पेड़ जब्त किए हैं, जिनका वजन कुल 28 किलो 425 ग्राम है। पकड़े गए गांजे की बाजार में कीमत करीब 14 लाख 21 हजार रुपये है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के सिकंदरा थाना पुलिस ने मुलजिम दिनेश कुमार वर्मा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत करीब 14 लाख 21 हजार रुपये है। पकड़े गए आरोपी दिनेश कुमार वर्मा के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि मानपुर थाना और महावीर सिंह पुलिस थाना सिकंदरा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तकत सिकराय रोड नहर के पास धोबियों के पीछे तन गीजगढ़ से एक व्यक्ति दिनेश कुमार वर्मा के कब्जाशुदा खेत में गांजा के हरे पौधे जिनका कुल वजन 28 किलो 425 ग्राम को जब्त कर आरोपी दिनेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है।

मुखबीर सूचना मिली कि सिकराय रोड नहर के पास धोबियों के पीछे तन गीजगढ़ में दिनेश कुमार वर्मा ने उसके खेत में जानवरों के लिए बो रखे हरे चारे काचनी के बीच में तथा डोल पर अवैध गांजा के पौधे लगा रखे हैं। इसी सूचना पर थानाधिकारी सिकंदरा जाप्ता सहित खेत के अन्दर पहुंचे तो खेत में खडे़ व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश कुमार वर्मा बताया। 
विज्ञापन


आरोपी दिनेश कुमार वर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सुरेश कुमार थानाधिकारी थाना मानपुर को जांच दी गई। मुलजिम दिनेश कुमार वर्मा से विस्तृत पूछताछ जारी है। पुलिस ने गांजा के हरे पेड़ जब्त किए हैं, जिनका वजन कुल 28 किलो 425 ग्राम।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें